फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में उठे हजारो हाथ

Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रमजान के पाक माह में नमाजियों ने शहर भर की मस्जिदों पर अंतिम जुमा की नमाज अता की। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। अलविदा जुमा की नमाज में शांति और अमन चैन की दुआ को लेकर एक साथ हजारों हाथ उठे।
विज्ञापन

रमजान माह के अंतिम जुमा पर मुस्लिम भाइयों ने अलविदा की नमाज अता की। शहर की पुरानी तहसील के पास स्थित नूरी मस्जिद में दोपहर 1 बजे नमाज शुरू हुई। यहां पर इमाम हाफिज अब्दुल रहीम ने नमाज अता कराई। इसके बाद 1:30 बजे जमाल शाह स्थित मदीना मस्जिद पर कारी आरिफ रहमानी शहर काजी व खानपुर स्थित फिरदौस मस्जिद पर हाफिज फहीम वकाई ने नमाज अता कराई। दोपहर 2 बजे सरांय स्थित वारसी छिद्दाशाह मस्जिद पर हाफिज शाह नवाज ने अलविदा की नमाज अता कराई। गुमटी मोहाल स्थित जामा मस्जिद पर मौलाना इरशाद हाफिज गुलजार और तकिया मस्जिद पर कारी कलीम ने पाक रमजान के अंतिम जुमा की नमाज अता कराई। नमाजियों ने देश की अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मस्जिदों के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था रखी। नमाज के दौरान मस्जिदों के पास से निकले रास्तों पर आवागमन भी बंद कर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता कराई गई।
इनसेट
इफ्तार पार्टी से बढ़ता है भाईचारा
अजीतमल(औरैया)। भाईचारा, सौहार्द व दिलोें को करीब लाने वाले रमजान के दिनों में रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रमों से एकता मजबूत होती है। यह बात व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विक्रांत पोरवाल ने विद्यानगर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान कही। क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह ने त्योहार को मिलजुल एवं शांति से मनाने की बात कही। मौलाना आसिफ रजा ने नमाज अदाकर अल्लाह से देश के अमन चैन की दुआ मांगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चक, प्रमोद गोयल, डा. सलीम खां, पप्पू अली, प्रदीप मिश्रा, देवेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
फफूंद(औरैया)। कस्बे में अलविदा जुमा की नमाज हजरतपीर बुखारी साहब दरगाह पर अदा हुई। कस्बे केही मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद में पेश इमाम हाजी मो वशीर साहब के साथ रोजेदारों ने देश में अमन- चैन की दुआ मांगी। प्रसिद्ध खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में कस्बे के दूर दराज से आए हजारों मुस्लिम भाइयों को सैयद मंजर मियां चिश्ती ने नमाज अदा कराई। एसओ जितेंद्र कुमार ओझा ने स्वयं पेट्रोलिंग कर पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें