फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने टीएमबी पहुंचकर देखी व्यवस्था

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार की लैपटाप वितरण योजना के तहत शहर के तिलक महाविद्यालय में 11 अगस्त को लैपटॉप बांटे जाएंगे। गुरुवार को एसडीएम सदर ने टीएमबी पहुंचकर लैपटॉपाें को परखा और परिसर का व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लैपटॉप वितरण योजना के तहत जिले में 18504 छात्र-छात्राआें ने आवेदन किया था। इसके लिए शासन द्वारा जिले में सभी लैपटॉप भेज दिये गये थे। लगभग एक पखवारे बाद लैपटॉप वितरण की तिथि निश्चित की गई। उसी के चलते 11 अगस्त को शहर के तिलक महाविद्यालय में 2904 छात्र-छात्राआें को लैपटॉप वितरित किये जाएंगे। गुरुवार को एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने तिलक महाविद्यालय पहुंचकर वहां पर निरीक्षण किया और लैपटॉपाें को सीरियल वाइज लगवाया। साथ ही वहां की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के कर्मचारियाें को निर्देश दिये। व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियाें को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वह किसी भी प्रकार की कोई गलती
विज्ञापन

न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें