फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जुआ पुल के पास सोमवार को एक अधेड़ का शव बबूल से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने जमीन के विवाद में तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बल्लापुर और जुआ पुल के बीच खेतों में ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ पर लटकती हुए लाश को देखा। सूचना पर पहुंचे अजीतमल कोतवाली के क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह, कोतवाल बृजमोहन वर्मा, अटसू चौकी प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। बाद इसके आसपास तलाश करने पर लाश के कपड़े पास ही में रखे पाये गये। शव की शिनाख्त करने गोविंद यादव (50) पुत्र छेदालाल निवासी बाबा का पुर्वा फफूंद पाया गया । घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या की बात कही। मृतक की पत्नी कमलेश कुमारी ने कोतवाली अजीतमल में पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
इसमें ओमप्रकाश पुत्र छेदीलाल नरियापुर फफूंद, सुरेंद्र और नरेंद्र पुत्रगण नत्थू निवासी ऊंचा अजीतमल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया कि ये तीनों रविवार शाम उसके पति को बुलाकर अपने साथ ले गये थे। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें