औरैया। निर्धन समाज पार्टी ऑफ इंडिया की लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव 2014 के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने इटावा, अकबरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, फिरोजाबाद सहित 11 संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियोें की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष ने केशव पाठक उर्फ अमित पाठक नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह पंवार ने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। गांव-गांव जाकर मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से वाकिफ कराएं। इसके लिए नगर, ब्लाक व सेक्टर स्तर पर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए 11 संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। इनमें इटावा से अर्चना जाटव, अकबरपुर से किरन तोमर, फतेहपुर से ममता भदौरिया, उन्नाव से बीआर शर्मा, फिरोजबाद से योगेंद्र पाल तोमर, हरदोई से अमरीश गौतम, कानपुर नगर से श्याम बाबू गुप्ता, फर्रुखाबाद से अशोक कुशवाह, जालौन से पुष्पा गौतम, कन्नौज से बेटा लाल दिवाकर, तो बाबूराम कुरील को भी चुनाव मैदान उतार गया है। बैठक में राधाकांत चौबे, तरुण पवार, सुरेश चंद्र अग्निहोत्री, कुनाल गोविंद, प्रेम किशोर चतुर्वेदी, आशीष पवार, अरुण सेंगर, लोकेंद्र पवार, हरीशंकर शर्मा, शंकर बाबू, आलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।