फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेल भरो आंदोलन को सफल बनाएं'

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया (ब्यूरो)। भाजपा की बैठक संस्कृत महाविद्यालय में हुई। इसमें केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार और स्थानीय समस्याओं को लेकर 30 मई को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। केंद्रीय केबिनेट के बडे़ मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में एक के बाद एक फंसते चले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी से अब मुंह नहीं मोड़ सकते। उन्हें नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि 30 मई को जिले भर के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे एकत्रित होकर गिरफ्तारी देंगे। बैठक में श्रीराम मिश्रा, अनिल शुक्ला, लाखन सिंह राजपूत, रजनीश पांडेय, आशाराम राजपूत, सुधीर शुक्ला, श्रीकृष्ण साबरन, आदित्य चतुर्वेदी, भूरे चौबे, विनोद दुबे, गोपाल स्वरूप तिवारी, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें