फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन से हावी हुए नकल माफिया

Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन ही नकल विहीन परीक्षा कराने की कलई खुल गई। नकल माफियाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर विद्यार्थियों को जमकर नकल कराई। इससे शिक्षा विभाग के नकल विहीन दावे की खुलकर धज्जियां उड़ती दिखी।
विज्ञापन

कसबे के श्री आदर्श इंटर कालेज व सेठ पुत्ती लाल में नकल माफियाओं ने अपने हथकंडे अपनाते हुए शासन की नकल विहीन परीक्षा कराने के दावाें को धता बता दिया। परीक्षा के दौरान नकल माफिया स्कूल के पीछे की दीवार के सहारे ऊपर चढ़कर व कालेज की बाउंड्री पार करके अपने बच्चों तक नकल पहुंचाते रहे। पहले से ही नकल की काली सूची में शामिल सेठ पुत्ती लाल कॉलेज में इस बार भी जमकर नकल हुुई। खास बात ये रही कि नकल माफि याओं को केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी पर रखने के आदेश थे लेकिन पुलिस व्यवस्था की कमी के चलते असफ ल नजर आई। इसके चलते पुलिस के खदेड़ने पर नकल माफिया उन पर हावी होते दिखाई दिए। इससे पुलिस सिर्फ नकल माफियाओं का तमाशा देखते ही नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें