फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: तैयार हैं 113 परीक्षा केंद्र

Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिलें में 12 सेक्टर, 4 जोनल मजिस्ट्रेट व 7 सचल दल नियुक्ति किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसमें हाईस्कूल के 21807 छात्र, 16837 छात्राएं व इंटर मीडिएट में 16389 छात्र, 13107 छात्राएं परीक्षा देंगे। कुल 68140 परीक्षार्थी 2012-13 की बोर्ड परीक्षा देगें। जिलें में 12 सेक्टर, 4 जोनल मजिस्ट्रेट व 7 सचल दल नियुक्ति किए गए हैं। इसके अलावा 40 परीक्षार्थियाें पर दो कक्ष निरीक्षक और120 परीक्षार्थियाें पर एक रिलीवर तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. शांती कुमारी यादव ने बताया कि हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। अभी कुछ कालेजाें से कक्ष निरीक्षकाें के रजिस्टर व सीडी प्राप्त नहीं हुई है। सोमवार की शाम तक सीडी व रजिस्टर जमा करा लिए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें