औरैया। ज्ञानस्थली एकेडमी में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों की प्रस्तुतियाें ने दर्शकों का मनमोह लिया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने की।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनके सिंह यादव ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। सरस्वती वदंना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्राें ने गीत कर चले हम फिदा ....... दृश्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए। वहीं नन्हें मुन्नें बच्चोें द्वारा प्रस्तुत की गई कव्वाली ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में धमाल मचा दिया। इसी क्रम में बढ़ते हुए दिल्ली पीड़िता को श्रद्धाजंली देने के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन होली गीत के साथ हुआ। इसमें बच्चाें के द्वारा फूल की होली के दृश्य को दर्शाया गया। विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर गौरव, अंशुल , मधुसूदन, चित्रा अवस्थी मौजूद रहे।