दिबियापुर ( औरैया )। रेलवे क्रासिंग फफूंद के पास संकरे रास्ते के कारण एक मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इधर, चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
शिवपाल सिंह पुत्र बृजकिशोर निवासी गपकापुर दिबियापुर के अनुसार वह दो वर्षीय भतीजी अंशिका कुमारी लेकर बहन को ससुराल से लेने गया था। शाम लगभग चार बजे वह बहन साधना कुमारी निवासी हिसाय संदपुर सिकंदरा को बाइक से लेकर लौट रहा था। दिबियापुर में रेलवे क्रासिंग से पहले निर्माणाधीन ओवरब्रिज ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ऊबड़ खाबड़ रास्ते के कारण ट्रैक्टर चालक स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर से आगे निकलने के दौरान ही मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बालिका अंशिका अपनी साधना की गोद से नीचे आ गिरी। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गंभीरावस्था में तड़पने लगी। बाद में दिबियापुर सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इनसेट
ओमनी व ट्रक भिंड़ी अधेड़ की मौत
बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा छिबरामऊ मार्ग पर बीती रात ओमनी व ट्रक की भिड़ंत में ओमनी चालक घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।थाना एरवाकटरा के अंतर्गत अजय कुमार पुत्र जय चंद्र यादव (35) शुक्रवार रात ओमनी से एरवाकटरा होते हुये छिबरामऊ की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक से ओमनी की भिडंत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इनसेट
बाइक पुलिया से टकराई
बिधूना (औरैया)। बेला रोड पर डहारियापुर के संतोष कुमार तथा भारत निवासी रानीपुर लखना बकेवर इटावा की मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई। दोनों घायला हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।