फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े-गले फल मंडी परिसर में न फेंके

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गल्ला मंडी परिसर में जनवरी माह में ढाई दर्जन व मार्च माह में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने फल व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम डा.सीएल सोनकर ने फल व्यापारियों से कहा कि वे सड़े-गले फलों को मंडी परिसर में न फेंके। इससे मंडी में एक तो गंदगी नहीं होगी दूसरा खाने की आस में एकत्रित आवारा जानवरों का मंडी परिसर से पलायन भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में साफ सफाई रखना प्रत्येक व्यापारी का काम है। सीओ विद्या सागर मिश्र ने कहा कि मंडी में मवेशियों की मौत चिंता का विषय है। उन्होंनेे व्यापारियों से इस तरह की घटनाओं को रोकने में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर गल्ला मंडी के फल व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें