फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में आईं 96 आपत्तियां

Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं का केंद्र 14 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

केस एक : शहर के गंगाराम बजाजा म्यूजियम बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र न बनने से यहां की छात्राओं को राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुदौली संबद्ध किया गया है। इनकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं का सेंटर इतनी दूर बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
छात्रों का केंद्र 18 किलोमीटर दूर
केस दो : रामदत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज रसूलपुर के छात्रों का परीक्षा केंद्र करीब 18 किलोमीटर दूर शिव इंटर कॉलेज हैदरपुर बनाया गया है। ऐसे में छात्रों को सुबह की परीक्षा में पहुंचने में मुश्किल खड़ी होगी। यहां भी प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर 96 आपत्तियां आई हैं। सबसे ज्यादा आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर होने को लेकर हैं। ऐसा स्कूलों की गलती के कारण ही हुआ है।
जियो टैगिंग के कारण गूगल मैप ने उसी दूरी को आधार बनाकर परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिया। अब जिला स्तरीय टीम आपत्तियों के सत्यापन में जुट गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। इसके परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर जिले के 68 स्कूलों ने आवेदन किया था। बोर्ड से जारी सूची में चार केंद्र कम कर दिए गए और 64 केंद्रों पर परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई।
इसके बाद केंद्रों को लेकर आपत्ति मांगी गई थीं। जिले से 96 आपत्तियां आई हैं। इनमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्र दूर होने की हैं। दरअसल, परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र की जियो टैगिंग करनी होती है। कुछ स्कूलों ने इसमें गलती कर दी, ऐसे में लोकेशन कहीं और दिखने से सॉफ्टवेयर ने गूगल मैप की मदद से उसी दूरी को आधार बना लिया और नजदीकी परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया। इसका असर यह हुआ कि परीक्षा केंद्र दूर हो गया।
इसके अलावा प्रारंभिक सूची में आठ कॉलेज ऐसे भी शामिल हैं, जिनमें परीक्षा कराने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे आठ कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए केंद्र न बनाए जाने की मांग कर दी है। इनमें तीन राजकीय विद्यालय शामिल हैं। वहीं, कम क्षमता वाले लगभग 10 कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। अब इनमें परीक्षा कैसे होगी, इसको लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसा बालिकाओं वाले कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाने को लेकर हुआ।
अब जिला स्तरीय टीम इन आपत्तियां का सत्यापन करने में जुट गई है। टीम कम क्षमता वाले स्कूलों के केंद्र बदलकर दूसरी जगह बनाने की संस्तुति करेगी। फिलहाल आपत्तियों की जांच की जा रही है।

अंकों से निर्धारित होते हैं केंद्र
सॉफ्टवेयर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अंकों के आधार पर कर देता है। राजकीय स्कूलों को केंद्र बनाने के 50 अंक होते हैं। वहीं, एडेड के 20 व वित्तविहीन स्कूलों को इसके लिए 10 अंक मिलते हैं। इसी प्रकार बालिका स्कूलों को अधिक अंक मिलते हैं, इस कारण परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


64 प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त हुई थी। इसको लेकर 96 आपत्तियां आई हैं। जियो टैगिंग में कुछ दिक्कत आई है, इसके कारण परीक्षा केंद्र दूर होने की बात सामने आई है। आपत्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। 31 दिसंबर से पहले सूची फाइनल कर दी जाएगी।
- प्रदीप कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें