फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के पहले दिन 957 दावेदारों ने भरे पर्चे

Thu, 19 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और वीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 957 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। चार चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शामिल भाग्यनगर और सहार ब्लाकों में गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन


जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के क्रम में सहार ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एक्सइएन नलकूप खंड, पंकज कुमार वर्मा ने शुरू कराई। नामांकन शुरुआती दौर से पर्चा दाखिल करने को दावेदारों का आना प्रारंभ हो गया।

नामांकन स्थल पर आए उम्मीदवारों ने सादगी से अपना पर्चा दाखिल किया। दोपहर 2.30 बजे इस ब्लाक में चुनावी दावा ठोंकने को उम्मीदवारों की अच्छी खासी भीड़ नामांकन स्थल पर जमा हो गई। जिससे इस ब्लाक में नामंाकन की कार्रवाई शाम 6.30 बजे तक जारी रही। पूरे दिन चली नामंाकन प्रक्रिया के संपन्न होने तक सहार ब्लाक की कुल 65 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 234 तथा 833 ग्राम पंचायत सदस्य पदों की तुलना में 160 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे चरण में शामिल ब्लाक भाग्यनगर के 73 ग्राम प्रधान और 917 वीडीसी वार्डों के चुनाव के लिए विकास खंड मुख्यालय पर पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यहां भी सुबह के समय पर्चा दाखिल करने वालों की अच्छी खासी संख्या देखी गई। दोपहर तीन बजे के बाद नामंाकन स्थल पर पर्चा दाखिल करने वाले दावेदारों का  अच्छा-खासा मेला नजर आया। भाग्यनगर ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने निगरानी में संपन्न हुई प्रथम दिन की नामंाकन पक्रिया के दौरान दावेदारों ने दमखम के साथ अपने पर्चे दाखिल किए। यहां पूरे दिन चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम प्रधान पदों के लिए 385 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 178 प्रत्याशियों ने सादगी के साथ अपने दावे प्रस्तुत किए।

नामांकन का अंतिम दिन आज
औरैया। ग्राम पंचायत चुनाव की दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के क्रम में शुक्रवार को भाग्यनगर और सहार ब्लाकों की अंतिम दिन की नामंाकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। दोनों ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नामांकन शाम चार बजे नामांकन कक्ष प्रवेश करने वाले दावेदार का पर्चा दाखिल किया जाएगा। देरी से आने वाले नाम-निर्देशन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


प्रतीक आवंटन आज
औरैया। ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की गुरुवार को नामंाकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हो जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक दावेदारों की नाम वापस लेने के बाद अवशेष दावेदारों को प्रतीक चिंह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें