फोटो-17एयूआरपी 34- देवकली मंदिर के बाहर का दृश्य। संवाद
औरैया। शहर से पांच किमी. दूर यमुना नदी किनारे देवकली मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मंजूरी मिल गई है। पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजा गया प्रस्ताव पास हो गया है।
95.30 लाख की धनराशि से यहां पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए हॉल बनाए जाएंगे। छह माह में यह कार्य पूरा किया जाना है। जिले की धार्मिक व ऐतिहासिक विरासत में शामिल देवकली मंदिर को संवारने के लिए मांग उठती रही है।
जिला प्रशासन की ओर से यहां पर कई इंतजाम भी किए गए। साथ ही साथ पर्यटन विभाग की ओर से यहां सुंदरीकरण को लेकर कई प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए। धर्मार्थ कार्य विभाग ने भी देवकली मंदिर को संवारने के लिए पार्क से लेकर बाउंड्रीवॉल का रोडमैप बनाया है।
अब राज्य योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए 95.30 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं के ठहरने, भंडारे व अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए हॉल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रकि्रया अपनाते हुए काम शुरू कराया जाएगा।