फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले के 9,504 ई-चालान निरस्त, आसानी से वाहन होगा ट्रांसफर

Fri, 19 Sep 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ई-चालान पेंडिंग होने से वाहन ट्रांसफर नहीं हो पा रहे थे। वहीं, आसानी से वाहनों की फिटेनस भी नहीं हो पा रही थी। भारी भरकम जुर्माना फीस जमा करने से बचने के लिए लोग अनफिट वाहन ही सड़क पर दौड़ाते थे जिससे हादसों का खतरा बना रहता था। इसको देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक के ई-चालान निरस्त कर दिए। इससे वाहन स्वामियों को अब जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा और वह आसानी से वह वाहन का ट्रांसफर, फिटनेस व अन्य कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि पांच साल के अंतराल में औरैया जिले के पेंडिंग ई-चालान की संख्या 9504 हैं। यह सभी चालान कोर्ट में लंबित हैं। इसका कुल कुल जुर्माना 4,88,31,359 रुपये का है। शासन के आदेश पर सभी पेंडिंग ई-चालान निरस्त करने व जुर्माना माफ करने की प्रकिया चल रही है। जल्द वाहन मालिकों को सहूलियत मिल जाएगी। बताया कि चालान पेंडिंग होने से वाहन किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं हो सकता है। फिटेनस में भी समस्या आती थी। चालान निरस्त होने के बाद वाहन स्वामियों को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन





वर्ष- जुर्माना लंबित ई-चालान



2017 1520540 455

2018- 15070769 3628



2019- 9291600 3140

2020-7467100- 2332



2021-15481350- 3298





जल्द मिलेगा लाभ

मुख्यालय से पत्र आ चुका है। चालान निरस्त करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। वाहन स्वामियों को जल्द इसका लाभ दिया जाएगा।



-एनसी शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें