फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झड़पों के बीच संघों के संचालकों के लिए हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में छुटपुट झड़पों के बीच कुल 28 संघों में शुक्रवार को सदस्य पद के लिए मतदान किया गया। सुबह से ही संघों पर प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान होना था। इसको लेकर सुबह नौ बजे से ही समितियों के बाहर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। संवेदनशील ब्लाकों के संघों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा तो पुलिस के आला अधिकारी भी दिन भर समितियों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


बताते चले कि जिले में कुल 28 संघ है। 10 संघों में नामांकन के दिन सिर्फ एक प्रत्याशी के पर्चा भरने से निर्विरोध चुनाव हो चुके थे, हालांकि इनकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को मतदान के बाद की गई। इसलिए मतदान के दिन जिले की कुल 18 संघों में सदस्य पद के लिए मतदान हुए। इसमें डकोर, कोंच, माधौगढ़ व नदी गांव आदि ब्लाकों के संघों में सदस्य पद के लिए रोचक मुकाबला देखने को मिला।

जहां के चुनाव पर सुबह ही से जिले के बड़े नेताओं की नजरें लगी रहीं। इसमें सबसे प्रमुख पिरौना, डकोर, माधौगढ़, रामपुरा आदि संघों का चुनाव रोचक रहा। कई संघों में नामांकन के दिन सदस्य पद के लिए सिर्फ एक पर्चा भरा जाने की वजह से सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया था।
विज्ञापन


वहीं कुछ संघों में एक एक मत के लिए प्रत्याशियों को ऐड़ीचोटी का जोर लगाना पड़ा। मतदान के दौरान कई संघों में प्रत्याशी व समर्थक आपस में भिड़ गए, लेकिन भारी पुलिस बल होने से मामले को शांत करा दिया गया। दिन भर संघों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस व प्रशासन के कई आला अधिकारी चुनाव पर नजर रखे रहे। वहीं एट सहकारी पूर्ति भंडार संघ लिमिटेड संचालक पद के लिए हुए चुनाव में 211 से 153 मत गिरे जिसमें रामपाल निरंजन को 86 और दीप प्रकाश गुप्ता को 60 मत मिले वहीं 7 वोट अमान्य हो गए। रामपाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीप प्रकाश को 26 मतों से हराकर व्यक्तिगत संचालक पद कर विजयी हुए।
विज्ञापन


जिले के 28 संघों में से 10 में हुआ निर्विरोध चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें