फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भिड़े छह वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादगंज (औरैया)। बुधवार सुबह कोहरे के कारण हाईवे पर कानपुर की ओर जा रहे छह वाहन भिड़ गए। सबसे पहले ट्रक पर कंटेनर फिर कंटेनर उसके पीछे अन्य वाहन भिड़ते चले गए। एक घंटे तक हाईवे का एक लेन बंद रहा। टक्कर से एक ट्रक में सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर यातायात शुरू करवाया।

हीरो कंपनी के कंटेनर दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे चंदनापुर हाईवे पर कोहरा ज्यादा घना होने के कारण एक कंटेनर धीमी गति से चल रहे एक ट्रक में जा टकराया। इसके बाद उसके पीछे आ रहे छाबडा ट्रांसपोर्ट व एक अन्य ट्रक भी पीछे से भिड़ गए।
विज्ञापन


भिड़ंत में हीरो कंपनी के ट्रक में बैठा जालौन निवासी विपिन केबिन में ही फंस गया। इधर, कोहरे के कारण एक के बाद एक ट्रक भिड़ते चले गए। ये देखकर आगे वाले दोनों ट्रकों का स्टाफ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जबकि आगरा से बनारस जा रहे एक अन्य ट्रक के चालक फिरोजाबाद निवासी राजेंद्र ने बताया कि एक डंपर हाईवे पर मुड़ रहा था जो कोहरे के कारण दिखाई नहीं दिया जिसके चलते भिड़ंत हुई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने ट्रक का केबिन तोड़कर विपिन को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे तक हाईवे पर एक लेन बाधित रही। पुलिस ने ट्रकों को किनारे करवाकर लेन शुरू करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें