फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल सूखे पड़े, लीकेज से सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/कोंच। कोंच और जालौन में जल संस्थान की लापरवाही चरम पर है। स्थिति यह है कि दोनों ही कस्बों में जगह-जगह पर पाइप लाइन लीकेज से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर पानी के लिए लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन


जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक चुर्खी रोड बालाजी मंदिर पर स्थित जल संस्थान के पंप की लाइन में सोमवार को खराबी आ गई थी, तबसे कई दिनों से पंप नहीं चल रहा है। पंप न चलने से मोहल्ला हरीपुरा, चुर्खीवाल, भवानीराम, चुर्खीरोड स्थित सैकडों घरों में पानी की किल्लत है।

नवरात्र में घरों में पानी न पहुंचने से लोग परेशान हैं। लीकेज सही करने के नाम पर ठेकेदार ने भी बीच रास्ते में गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिया है। कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक नदीगांव में जगह-जगह लीक हो रही पाइप लाइन लोगों की परेशानी का सबब बनी हैं। सड़कों पर बह रहे पानी से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विभागीय कर्मचारी संयोजन लेने पर तो जोर दे रहे हैं लेकिन फिर उस जगह को ठीक नहीं कराते। कस्बे में कई जगह इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है, कहीं गड्ढे हैं तो कहीं किसी के घर में पानी भर रहा है और नल सूखे पड़े हैं।

वार्ड नंबर 10 के लोगों ने एसडीम सुरेश सोनी से शिकायत भी की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह से शाम तक हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। माता जरोलिया, संतोष सोनी, नरेंद्र, डॉ. श्याम किशोर शर्मा, जितेंद्र, बलराम गौतम, गुड्डू, राकेश, राजू, चंद्रपाल आदि ने जल्द लीकेज ठीक कराने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों से बात कर लीकेज जल्द से जल्द ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन


-नदीगांव व जालौन में दिक्कत, पानी के लिए भटक रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें