फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा में के इंजन में फंसी साइकिल, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। रेलवे क्रासिंग पर बुधवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस के इंजन में साइकिल फंस गई। चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी और कंट्रोलर को सूचना दी। रेलवे के मैकेनिकों ने मशक्कत कर साइकिल को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान क्रासिंग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर करीब पांच बजे महानंदा एक्सप्रेस पहुंची। यहां स्टापेज के बाद क्रासिंग से गुजरी तो वहां कोई साइकिल छोड़ गया था। ट्रेन के इंजन में साइकिल फंस गई। इंजन से तेज आवाज आने लगी।
विज्ञापन


चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को क्रासिंग पर ही रोक दी। चालक ने कंट्रोलर को सूचना दी। इसके बाद स्टेशन से रेलवे के मैकेनिक पहुंचे। मशक्कत कर इंजन में फंसी साइकिल निकाली गई। मौके पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान क्रासिंग बंद रही।
विज्ञापन


दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इसके बाद क्रासिंग खोलकर जीआरपी पुलिस ने जाम को नियंत्रित कर वाहनों का आवागमन करवाया। करीब एक घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें