फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में 83.80 तो हाईस्कूल में 91.41 फीसदी हुए पास

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद विक्ट्री सिंबल बना खुशी का इजहार करती टॉपर छात्राएं - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2016 का रविवार को परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में हाईस्कूल कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए कुल पंजीकृत 37390 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 30920 परीक्षार्थियों की तुलना में 28263 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 91.41 फीसदी रहा है। परीक्षा में 6470 अनुपस्थित तथा 2657 परीक्षार्थी अनुतीर्ण घोषित किए गए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का जिले का परीक्षा परिणाम 83.80 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में पंजीकृत 34433 परीक्षार्थियों की तुलना में परीक्षा में शामिल होने वाले 33176 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 27803 परीक्षार्थी उत्तीण घोषित किए गए है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1257 परीक्षार्थी गैरहाजिर तो 5373 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।  
विज्ञापन


इंटर की सान्या उपाध्याय बनी जिला टॉपर
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से साल 2016 के इंटरमीडिएट कक्षा के घोषित किए गए परिणाम में इस बार भी बालिकाओं ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले की पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर बालिकाएं ही टॉपर रही हैं। परीक्षा में सर्वाधिक 96.4 अंक लेकर बाल विकास इंटर कालेज बाबरपुर की छात्रा सान्या उपाध्याय ने जिला टॉपर किया। वहीं 96 फीसदी अंक लेकर मां शांति देवी गुप्त इंटर कालेज बिधूना की नमिता चौहान ने दूसरा स्थान पाया। वहीं 95.4 फीसदी अंक लेकर बाल विकास इंटर कालेज बाबरपुर के छात्र विशेष पांडेय व अभिषेक चौहान के साथ ही भारतीय बालिका इंटर कालेज औरैया की जेबा सिद्दकी और सेंट साईनाथ दिबियापुर की मोहिनी प्रजापति ने संयुक्त रूप से जिले में चौथे स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के टॉप टेन की सूची
सान्या उपाध्याय     बाल विकास इं.का. बाबरपुर       96.4 फीसदी
नमिता चौहान       मां शांति देवी गुप्त इं.का. बिधूना   96.0 फीसदी
प्रगति मिश्रा         मां शांति देवी गुप्त इं.का. बिधूना    95.8 फीसदी
मोहिनी प्रजापति    सेंट साई नाथ इं.का. दिबियापुर     95.4 फीसदी
विशेष पांडेय       बाल विकास इं.का. बाबरपुर        95.4 फीसदी
जेवा सिद्दीकी     भारतीय बालिका इंटर कालेज,औरैया  95.4 फीसदी
प्रतीक्षा मिश्रा       मां शंाति देवी गुप्त इं.का. बिधूना    95.2 फीसदी
सिमरन गुप्ता      गायत्री पब्लिक इं.का. असैनी        95.0 फीसदी
कार्तिकेय शुक्ला  सरस्वती विद्या मंदिर इं.का. दिबियापुर 94.8 फीसदी
अभिषेक चौहान   बाल विकास इं.का. बाबरपुर         94.8 फीसदी

इंटर में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी -37,390
परीक्षा में शामिल            -30,920
अनुपस्थित परीक्षार्थी        -64,70
उत्तीर्ण परीक्षार्थी           -28,263
अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी         -26,57
प्रदेश में जिले का 60 वां स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें