ब्लाक भाग्यनगर में जिला पंचायत के चार वार्डों में 71 एवं सहार से तीन वार्डों में 61 प्रत्याशी अपनी किश्मत अजमा रहे हैं। भाग्यनगर में एक बीडीसी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 93 में से 92 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में 373 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं।
आलमपुर सिंदुरिया से किरन यादव का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सहार ब्लाक में वार्ड संख्या 75 पर प्रत्याशी रामचंद्र का निर्विरोध निर्वाचन होने के उपरांत 86 में से 85 वार्डों में हो रहे चुनाव में 396 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहार के वार्ड संख्या 19 एवं 82 में सर्वाधिक 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिला पंचायत के चुनाव की बात करें तो ब्लाक भाग्यनगर के वार्ड संख्या एक में 18 प्रत्याशी, वार्ड संख्या दो में सर्वाधिक 30 प्रत्याशी, वार्ड संख्या तीन में 10 एवं वार्ड संख्या चार में 13 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
सहार ब्लाक में जिला पंचायत के तीन वार्डों में प्रथम वार्ड में 20, ्िद्वतीय में 26 एवं तृतीय में 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।