फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का इंतजार कर रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध बेहोश होकर गिर पड़ा। आरपीएफ के सिपाहियों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ के सिपाही मनीष अवस्थी ने बताया कि बुधवार को सुबह प्लेटफार्म दो पर घसीटे लाल (79) पुत्र दुर्गा प्रसाद चंद्र निवासी निवादा रतनपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात, पुत्री राधा निवासी दिबियापुर के घर से गांव भियापुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि बेहोश होकर गिर पड़े। आरपीएफ व जीआरपी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार, मौत हार्ट अटैक से हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिवारीजनों ने इंकार कर दिया। मृतक के छह पुत्रियां व दो पुत्र हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


-सिपाहियों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें