फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडिट को लेकर डीपीआरओ ने पंचायत सचिवो की बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों के आडिट कराए जाने को लेकर पंचायत सचिवों की बैठक डीपीआरओ तथा आडिट टीम के सदस्यों के साथ बैठक हुई। तीन दिसंबर से अछल्दा, भाग्यनगर तथा बिधूना ब्लाक की 206 ग्राम पंचायतों का आडिट दस दिसंबर से शुरू होगा, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। पिछले 15 वर्षों से नियमित आडिट न होने से ग्राम पंचायत केंद्र सरकार से मिलने वाली परफारमेंस ग्रांट से वंचित हैं।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय ककोर स्थित विकास भवन सभागार में बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि जिले की 477 ग्राम पंचायतों का आडिट कराया जाना है। पहले चरण में सहार 65, भाग्यनगर की 69 तथा बिधूना की 72 ग्राम पंचायतों का आडिट होगा, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। दूसरे चरण में एरवाकटरा, औरैया, अछल्दा व अजीतमल ब्लाक की ग्राम पंचायतों का आडिट कराया जाना है। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने अभिलेख दुरुस्त रखने तथा निर्धारित तिथियों में आडिट टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि जो पंचायत सचिव अपने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराएगें, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आडिट टीम के ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, संदीप कुमार निगम, अखिल प्रकाश व संदीप निगम ने पंचायत सचिवों को अभिलेखों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि जिले में पिछले 15 वर्षों से जिले की ग्राम पंचायतों का नियमित आडिट नहीं कराया गया है। इससे जिले की ग्राम पंचायत केंद्र सरकार से मिलने वाली परफारमेंस ग्रांट से वंचित हैं। ग्रांट के माध्यम से ग्राम पंचायत के लिए अतिरिक्त धन दिए जाने का प्रावधान होता है। इसके लिए ग्राम पंचायत का आडिट होना, ओडीएफ, पंचायत की आय बढ़ाना जैसी अर्हताएं जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आडिट को लेकर डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों की बैठक ली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें