फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 वार्डों के लिए कराई मतों की गिनती

Tue, 23 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप चुनाव के क्रम में मंगलवार को जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना कराई गई। ग्राम पंचायतों के 81 वार्डो के लिए हुई मतगणना कार्य को वीडियोग्राफी के साथ सीसीटीवी के माध्यम से कैद किया गया। मतगणना को देखते हुए ब्लाक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध होने के साथ ही दावेदारों के समर्थकों को गणना परिक्षेत्र 200 मीटर की परिधि केे बाहर रखे जाने से शांतिपूर्ण मतगणना हुई।
विज्ञापन


गत 21 फरवरी को बिधूना ब्लाक को छोड़ कर अछल्दा के एक, एरवाकटरा के चार, सहार के 29,  अजीतमल के तीन, औरैया के 21 व भाग्यनगर के 23 वार्डो में मतदान संपन्न कराने के बाद आज ब्लाक मुख्यालयों पर वीडीसी पदों के लिए डाले गए मतों  की गिनती हुई। सुबह सात बजे से शुरु हुई मतों की गिनती का कार्य दोपहर दो बजे तक जारी रहा।

अछल्दा ब्लाक की मतगणना घंटे भर में ही समाप्त हुई।  उप चुनाव के लिए नामित हुए निर्वाचन अधिकारियों की देख रेख में स्ट्रांग रूम से मतपेटिकाएं बाहर निकाली गई। पूरे मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई।
विज्ञापन


वहीं मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सदर ब्लाक में एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, बिधूना ब्लाक में एसडीएम मदन चंद्र दुबे व अजीतमल ब्लाक में उप जिलाधिकारी के अलावा तीनों सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी दल बल के साथ जमे रहे।

निर्वाचन अधिकारी ने बांटे प्रमाण पत्र
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर में 10 ग्राम पंचायतों के 23 वार्डों की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने सभी विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत रामपुर बैहारी के वार्ड नं. 5 से नाथूराम वार्ड संख्या 10 से बच्चीलाल, ग्राम पंचायत सल्हापुर से वार्ड संख्या 8 से भगवानदास वार्ड संख्या 13 से श्रीमती मुन्नी देवी, ग्राम पंचायत उसरारी से वार्ड संख्या 01 से श्रीमती रानी देवी, वार्ड संख्या 02 से श्रीमती सुनीता देवी वार्ड संख्या 6 से श्रीमती विनीता कुमारी, वार्ड संख्या 7 से श्रीमती गुड्डी देवी, वार्ड संख्या 8 से अनिल कुमार, ग्राम पंचायत गौरी गंगा प्रसाद से वार्ड संख्या 9 से होती लाल, ग्राम पंचायत लखनापुर के वार्ड संख्या 3 से प्रबल कुमार, वार्ड संख्या 06 से राजकिशोर, वार्ड संख्या 15 से श्रीदेवी।

ग्राम पंचायत फूटाताल के वाडज़् संख्या 04 से श्रीमती एकता देवी। ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर के वार्ड संख्या 09 से श्रीमती रामबेटी विजयी रहीं। वहीं ग्राम पंचायत शैरपुर सरैया के वार्ड संख्या 3 से संग्राम सिंह, वार्ड संख्या 10 से उपायीलाल वार्ड संख्या 12 से श्रीमती मुलादेवी जीते। ग्राम पंचायत बरौआ के वार्ड नं0 7 में  रामनरेश व श्रीमती लता पत्नी संतोष अग्निहोत्री चुनाव मैदान में थी। दोनों को बराबर मिले। पर्ची के माध्यम से कराए गए ड्रा में लता विजयी रहीं हैं। वार्ड संख्या 11 से श्रीमती कविता विजयी घोषित हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें