ग्राम पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में शामिल एरवाकटरा और बिधूना ब्लाक में शनिवार को ग्राम प्रधान की 115 व वीडीसी के 223 वार्डों पर मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शाम 4.30 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में दोनों ब्लाकों के कुल 208531 मतदाताओं की तुलना में 77.40 फीसदी मतदान हुआ। इसमें बिधूना में 194 बूथों पर 77.29 फीसदी और एरवाकटरा में कुल 93579 वोटरों की तुलना में 74.18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान के दौरान प्रेक्षक शैलेंद्र चौधरी सहित डीएम, एसपी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे।
एरवाकटरा ब्लाक से संबद्ध ग्राम प्रधान की 46 तथा नामांकन प्रक्रिया के बाद अवशेष वीडीसी के 129 वार्डों पर मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के शुरुआती दौर से ही मतदाता ग्राम प्रधान 462 व वीडीसी के 129 वार्डों के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद करने को उतावले दिखाई दिए। इस कारण दोपहर तीन बजे तक 65.83 फीसदी मतदान हुआ। वहीं प्रथम चरण मतदान के तहत बिधूना विकास खंड में भी ग्राम प्रधान की 69 व बीडीसी की 94 वार्डों के लिए भी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
बिधूना ब्लाक के मतदाताओं ने ग्राम प्रधान के 546 दावेदारों को गांव का मुखिया बनाने को जोश के साथ मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां भी शुरुआत से बूथों पर मतदाता वोट डालते नजर आए। प्रथम चक्र से बूथों पर लगातार मतदाताओं की आवक जारी रहने से बिधूना ब्लाक में दोपहर तीन बजे तक 66.22 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर पूरे मतदान की वीडियोग्राफी कराई गई। दोनों ब्लाकों में जारी मतदान प्रक्रिया के बीच प्रथम चरण में 66.64 फीसदी मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
प्रथम चरण में शामिल ग्राम प्रधान की सीटें-
1- बिधूना - 69
2- एरवाकटरा - 46
-------------------------
ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें-
बिधूना ब्लाक - 94 सीटें
एरवाकटरा ब्लाक - 129 सीटें
-----------------------------------
ब्लाकवार मतदान पर एक नजर
समय एरवाकटरा बिधूना औसत(मतदान)
9 बजे 13.06 12.37 12.99
11 बजे 33.54 31.52 32.53
01 बजे 53.92 51.30 52.61
03 बजे 65.83 66.22 66.64
4.30 बजे 74.18 77.29 77.40
-----------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े ब्लाकवार प्रतिशत में हैं।
-----------------------------------
जोनवार ऐसे चला मतदान
ब्लाक - एरवाकटरा
समय प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ औसत
------------------------------------------
9 बजे 12.50 19.00 12.00 11.00 13.06
11 बजे 34.00 37.00 31.00 32.10 33.54
01 बजे 51.00 51.00 62.00 51.79 53.92
03 बजे 62.00 63.00 70.00 68.30 65.83
4.30 बजे 74.60 73.05 78.37 73.63 74.18
------------------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े जोनवार प्रतिशत में हैं।
ब्लाक - बिधूना
समय प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ औसत
------------------------------------------
9 बजे 11.00 21.70 07.20 09.80 12.37
11 बजे 36.00 33.60 27.00 29.51 31.52
01 बजे 52.00 55.00 49.00 49.20 51.30
03 बजे 66.50 64.40 67.20 66.50 66.22
4.30 बजे 78.56 78.00 78.00 74.00 77.29
------------------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े जोनवार प्रतिशत में हैं।