औरैया। जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। दूसरे दिन 766 परीक्षकों के अनुपस्थित रहने से मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
गुरुवार को परीक्षकों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 33665 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। गुरुवार को शहर स्थित तिलक इंटर कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया।
यहां 279 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 6030 व इंटर की 6446 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 271 परीक्षक अनुपस्थित रहे। नगर पालिका स्थित केंद्र पर 247 परीक्षकों ने हाईस्कूल कीं 7638 व इंटर कीं 5848 पुस्तिकाएं जांची गईं। इस केंद्र पर 191 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
वहीं बिधूना स्थित केंद्र पर 582 परीक्षकों की सापेक्ष 278 परीक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे। यहां हाईस्कूल की 3766 व इंटर की 3927 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। शिक्षा विभाग के अनुसार अनुपस्थित परीक्षकों को डाटा मंगाया जा रहा है।