फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 घंटे में 7.6 एमएम बारिश, अगले दिन तक 10.3 एमएम के आसार

विज्ञापन
फोटो-39- बारिश के बीच सड़कों पर फर्राटा भरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। जनपद में मानसून दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जिलेभर में बारिश हुई। शहर क्षेत्र में बारिश ने जहां जलभराव की स्थिति बनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में हुई बारिश ने धान रोपाई के लिए खेतों में पानी का इंतजाम किया। 24 घंटे के अंदर 7.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अगले 24 घंटे में 10.3 एमएम बारिश होने के आसार हैं। बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में धान रोपाई के काम ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 7.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि अगले 24 घंटों में 10.3 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भरने लगा है। इससे धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसान पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुटे हैं। मौसम सुहावना होने से खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी राहत मिली है। आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हो रही बारिश से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो धान की फसल को इसका भरपूर लाभ मिलेगा और किसानों की लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें