राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अछल्दा विकास की ग्राम पंचायत सलूपुर में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधान पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। पूरे दिन चली मतदान प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के 1355 मतदाताओं में से 1004 वोटरों ने हिस्सा लेकर गांव की सरकार बनाने को मताधिकार का प्रयोग किया।
ग्राम पंचायत सूलुपर के प्रधान रमेश चंद्र की आकस्मिक मृत्यु के बाद आयोग ने 30 अप्रैल को मतदान कराने की तिथि निर्धारित की थी। गुरुवार सुबह आठ से ग्राम पंचायत सलुपुर में बनाए गए तीन बूथों पर पुलिस व पीएसी की भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
मतदान के शुरुआती और दोपहर के समय बूथों पर मतदाता रुक-रुक कर वोट डालते देख गए। जैसे ही धूप की तपिश कम हुई बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ वोट डालने के लिए अपनी बारी के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए।
ग्राम प्रधान पद पर शंतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को सीओ सदर रमेश चंद्र भारतीय, एसओ फफूंद शैलेंद्र कुमार भारी संख्या में पीएससी व स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
मतदान के संबंध में कार्यालय पंचास्थानीय चुनावालय के सहायक जिला निर्वचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि आज 74.83 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि मतोें की गिनती दो अप्रैल को होगी।
देवर- भाभी की जंग, भाग्य किसके संग- औरैया। अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत सलूपुर में ग्राम प्रधान के पद के लिए एक ही परिवार के देवर-भाभी आमने-सामने हैं। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इस जंग में भाग्य किसके संग है, इसका निर्णय रविवार को स्पष्ट हो जाएगा।