फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 ग्राम पंचायतों के खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
72 ग्राम पंचायतों के खाते सीज
विज्ञापन

- कार्य योजना फीड न कराने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ग्राम पंचायत की कार्य योजना फीड न कराना ग्राम पंचायतों को भारी पड़ गया। डीपीआरओ ने 72 ग्राम पंचायतों के खातों को सीज कर दिया है। कार्ययोजना फीड होने होने तक यह खाते सीज रहेंगे। जिससे इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अवरुद्ध हैं।
शासन ने ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कार्ययोजना फीड कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कार्ययोजना फीड न कराने वाली ग्राम पंचायत के खातों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। वित्तीय वर्ष के चार माह बीतने के बाद भी जिले की 72 ग्राम पंचायतों द्वारा कार्ययोजना फीड नहीं कराई। इस पर डीपीआरओ के.के. अवस्थी ने इन ग्राम पंचायतों के खातों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। जिले की 471 ग्राम पंचायतों में 399 ग्राम पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना फीड करा दी है। खाता सीज होने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हैं। खाता सीज होने से प्रधान तथा पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना फीड न कराने तक खातों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कार्ययोजना फीड होने के बाद भी खातों का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रधान और पंचायत सचिव ने बिना वर्क आईडी फीड कराए काम शुरू किया तो इसे श्रमदान घोषित कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
के.के. अवस्थी
डीपीआरओ

ब्लाकवार सीज ग्राम पंचायतों की संख्या
ब्लॉक ग्राम पंचायत की संख्या
अछल्दा 11
अजीतमल 06
औरैया 19
भाग्यनगर 10
बिधूना 02
एरवाकटरा 09
सहार 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें