फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर जालौन से आगरा जा रही एक पिकअप गाड़ी ओवरटेक कर रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

आगरा जनपद में ताजगंज थाना क्षेत्र के फ तेहाबाद रोड गांव बुढ़ैरा निवासी संजय सिंह (28) पुत्र मुरारी लाल अपने दो साथियों पप्पू (33) पुत्र प्रीतम सिंह व पप्पू (25) पुत्र मुंशीलाल निवासीगण गांव बुढ़ैरा आगरा के साथ शनिवार को आगरा से कांच का सामान लादकर जालौन गया था। जालौन में सामान उतारकर रविवार तड़के लौट रहे थे। जैसे ही तड़के करीब चार बजे उनकी पिकअप हाईवे मुरादगंज के पास पहुंची तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते समय दूसरी साइड से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप चला रहे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


- हादसे में पिकअप सवार की मौत, दो घायल
- ओवरटेक के चक्कर में हाईवे पर हुआ हादसा
- जालौन में कांच उतार कर आ रही थी पिकअप





























































































































































































































































































































































































































फ ोटो-10एयूआरपी14- मृतक के पिता को संभालते परिजन।
10 एयूआरपी15- गमगीन मृतक के भाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें