फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू में देवी जागरण के लिए लगाई गई लाइट से पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर जागू निवासी अनु भदौरिया के यहां शुक्रवार शाम आठ बजे के करीब देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान उनके ही परिवार के लोकेंद्र सिंह भदौरिया का इकलौता 10 वर्षीय पुत्र आदित्य वहीं पर खेल रहा था। जागरण शुरू होने से पहले खाना खाने का कार्यक्रम चला। वहां खेल रहे किशोर ने देवी जागरण में बिजली व्यवस्था के लिए लगाए गए लोहे का पोल पकड़ लिया।
जिससे पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आदित्य आ गया। जानकारी होने पर आनन-फानन में बिजली बंद कराई गई। परिजन घायल किशोर लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते किशोर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें