फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओटीएस में जमा हुआ 65 लाख रुपये बिल

Tue, 30 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। एकमुश्त समाधान योजना में दिसंबर माह में अंतिम चरण में है। उपकेंद्र ककोर पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ बनी हुई है। इस योजना में अब तक 65 लाख से अधिक का राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष ओटीएस योजना में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले वर्ष छूट अवधि में 52 लाख रुपये की वसूली हो सकी थी। वहीं, इस बार दिसंबर समाप्त होने से दो दिन पूर्व ही 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा हो चुकी है। बताया कि योजना के तहत अब तक करीब 2400 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि पिछले वर्ष जैसी अतिरिक्त छूट इस वर्ष भी मिल जाती तो वसूली का आंकड़ा एक करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता था। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ककोर सब स्टेशन में एक हजार, देवरपुर सब स्टेशन में करीब 800, बिहारीपुर सब स्टेशन में 500 व प्लास्टिक सिटी लखनपुर में 325 पंजीकरण कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्लास्टिक सिटी लखनपुर में कम पंजीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए अवर अभियंता को शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें