फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में जमा हुए 65 करोड़ रुपये

Thu, 10 Nov 2016 11:10 PM IST
औरैया
विज्ञापन
money exchange - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 गुरुवार को जिले की बैंक शाखाओं में तकरीबन 65 करोड़ रुपये जमा हुए। इस रकम में सबसे ज्यादा पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट थे। देहात इलाके की बैंक शाखाओं में 20 से 25 लाख रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन


 जिले में सभी बैंकों की 109 शाखाएं हैं। शहर में विभिन्न बैंकों की 15 शाखाएं हैं। शहर की बड़ी बैंकों में शुमार भारतीय स्टेट बैंक में  ढाई करोड़, पंजाब नेशनल बैंक में लगभग ढाई करोड़, सेंट्रल बैंक में लगभग दो करोड़, आईडीबीआई में लगभग ढाई करोड़ के आसपास रुपये जमा हुए।  शुक्रवार को जिले भर की बैंकों में 65 करोड़ के आस-पास रुपये जमा हुए हैं।  बैंक अधिकारियों का अनुमान है कि जिले की 76 बैंकों में 20 से 30 लाख रुपये का करोबार हुआ है। यदि 20 लाख कारोबार का अंदाजा लगाया जाए तो 15 करोड़ बीस लाख का कारोबार ग्रामीण व क्षेत्रीय बैंकों से होने की उम्मीद है। शहर की 15 बैंकों में दो से ढाई करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपये का एक्सचेंज हुआ है।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि क्षेत्रीय बैंकों में कारोबार 20 लाख के करीब हुआ है। वहीं शहर की बैंकों में कारोबार दो से ढाई करोड़ के करीब जमा होने की उम्मीद है। यह एक दिन का सबसे अधिक कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें