अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक के खाते से 61,913 रुपये पार कर दिए गए।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके पास व्हाट्सएप पर एपीके फाइल आई थी। उसके क्लिक करते ही मोबाइक हैक हो गया और तीन बैंक खातों से ठगों ने रुपये पार कर दिए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला आजाद नगर निवासी सौरभ तिवारी प्रधानाध्यापक हैं। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार उसके पास एपीके फाइल आई थी। पीड़ित के क्लिक करते ही उसके एसबीआई खाते से 51,654, दूसरे खाते से 8459 व पंजाब नेशनल बैंक खाते से 1800 रुपये पार कर दिए गए। इसके बाद साइबर ने ऑनलाइन खरीदारी की। मोबाइल पर मैसेज आते ही पीड़ित के होश हो गए।
शनिवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।