- खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
रूरूगंज कस्बे के निकट गांव रमनगरिया मसूदपुर में रविवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के ताराें से निकली चिंगारी से 60 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में काबू पाया। किसानों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। तहसीलदार बिधूना और कानूनगो ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
रूरूगंज के निकट रमनगरिया मसूदपुर में दोपहर लगभग तीन बजे गेहूं के खेत से निकले हाईटेशन लाइन के तारोें से निकली चिंगारी लहलहाती फसल पर गिर गई। आग खेत में आग धधक गई। लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने खेत मालिकों और थाना पुलिस के साथ ही दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों से आए दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 60 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
आग की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बिधूना अजीत सिंह यादव और कानूनगो धनबान सिंह ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि आग से गांव रमनगरिया निवासी कृपा शंकर पुत्र सुखराम के छह बीघा, रामनाथ, हरगोविंद के तीन बीघा, मान सिंह के तीन बीघा, शिवराज सिंह के 10 बीघा, कायम सिंह के एक बीघा, अच्छे लाल के तीन बीघा, किताब सिंह के चार बीघा, शिवनाथ सिंह, गंधर्व सिंह के छह बीघा, ताले सिंह के छह बीघा, बेचेलाल पुत्र मिजाजी लाल के पांच बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और 10 क्विंटल गेहूं राख हो गए। जांच के दौरान पहुंचे अधिकारियों ने अग्निपीड़ित किसानों को शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।