फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौकरी के नाम पर 5.46 लाख की ठगी, प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 08:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीतमल। शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित से आरोपियों ने नौकरी के नाम पर 5.46 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी रामजी ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान थाना सहायल क्षेत्र के गांव जड़कडू निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह से वर्ष 2013-14 से है। आरोप है कि अगस्त 2025 में आरोपी ने शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए 10 लाख रुपये खर्च होने और चार माह में नियुक्ति कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास में लेकर आरोपी ने उससे 21 किस्तों में 5,86,500 रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही पूरी धनराशि वापस की। आरोप है कि मांग करने पर आरोपित ने केवल 40 हजार रुपये लौटाए और शेष 5,46,500 रुपये देने से इन्कार कर दिया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें