फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोजगार मेले में 54 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 14 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-43- रोजगार मेले में कौशल विकास योजना की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अटसू। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोमवार को आईटीआई अटसू में कौशल विकास मिशन द्वारा जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर 54 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ राम कृपाल चौधरी व परियोजना निदेशक मनीष कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
रोजगार मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई सहित विभिन्न योजनाओं के 255 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 11 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं अधिष्ठानों ने अपने स्टॉल लगाए। इनका सीडीओ ने निरीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण का साक्षात्कार पूर्ण होने के बाद चयनित युवाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समन्वयक अनूप सिंह एवं जिला कौशल प्रबंधक अतुल सिंह ने कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, अजय शर्मा, नितिन वर्मा, अभिषेक सोनी, अरविंद, बृजेंद्र कुमार, प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

फोटो-43- रोजगार मेले में कौशल विकास योजना की जानकारी देते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें