माधौगढ़। तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 75 शिकायतें आईं, जिसमें सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण हुआ। तहसील दिवस में नदारद तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिया है।
तहसील दिवस में डीएम किसी कारण नहीं पहपंच पाए तो एडीएम व एएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मीगनी निवासी सजूं गुबरेले ने शिकायत की कि 6 माह से हैंडपंप खराब है, कई बार शिकायत के बावजूद ठीक नहीं कराया गया। रामनगर निवासी पूर्व प्रधान रूपनारायण ने शिकायत की कि घूरो के गड्ढों में दबंग कब्जा किए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मचकछा के एक दर्जन ग्रामीणों ने सरकारी टयूबवेल चालू कराने की मांग की है। तहसील दिवस पर जिला विकास अधिकारी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अनुपस्थित होने पर एडीएम ने एक दिन का वेतन काटने के दिए है। दौरान एसडीएम मनोज कुमार सागर, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, सीओ गिरीश कुमार सिं, वीडीओ आदित्य कुमार, एसडीओ सतेन्द्र प्रताप सिंह, एवीएस, कमलेश गुप्ता, एडीओ पचांयत अंगद सिंह आदि उपस्थिति रहे।
जालौन तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम भैरपाल सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ संजय कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुआ। दिवाली की व्यस्तता के बावजूद 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पंजीकृत कराईं। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, टीजीटू शशिभूषण, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, संतोष अग्रवाल, एसआई शफ ीक अहमद आदि उपस्थित रहे।