फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)।
शादी से अपने साथी के साथ लौट रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक हेलमेट नहीं पहने था। वहीं कार ने फसल की रखवाली करने के लिए खड़े युवक को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक कार लेकर फरार हो गया। दोनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

केंजरी गांव निवासी करन सिंह उर्फ शिवम (20) गांव के ही सुभाष दोहरे की बेटी की शादी में दिबियापुर स्थित एक गेस्ट हाउस गया था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे वह अपने साथी अटल के साथ गांव लौट रहा था। गुंजन रोड पर केंजरी गांव से पहले सामने से आ रही एक कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अटल गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर ही आगे केंजरी गांव निवासी रोहित उर्फ चौंआ अपने खेतों में जानवरों से रखवाली के लिए खड़ा था। कार ने उसे भी टक्कर मार दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सड़क पर मृतक एवं घायल युवकों को देखकर थानापुलिस एवं ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करन के पिता अमर सिंह ने थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
- खेतों की रखवाली करने के लिए सड़क किनारे खड़े युवक को भी कार ने मारी टक्कर






















































































































































































































































































































































































































































फोटो 10एयूआरपी28- मृतक करन सिंह उर्फ शिवम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें