अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव में बुधवार दोपहर दो साड़ों की लड़ाई में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ीन गांव निवासी अशोक तिवारी का घर सड़क से ठीक नीचे है। उसने टीन सेड डालकर एक कमरा बनाया है। सीनसेड की छत सड़क की ऊंचाई के बराबर है। बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे सड़क पर दो साड़ लड़ रहे थे। इस दौरान एक साड़ भागते हुए टीनशेड पर कूद गया। इससे सेड के नीचे खाना बना रही अशोक तिवारी की पत्नी प्रभा देवी (45) और बेटी रिंकी (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुन आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने मां-बेटी को उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रभा देवी को मृत घोषित कर दिया। रिंकी को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया।
19 अप्रैल को होनी है रिंकी की शादी
घायल रिंकी की शादी 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अचानक हुई हृदय विदारक घटना ने खुशियों को गमगीन कर दिया। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में मातम सा माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में आवारा जानवरों को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन आवारा जानवरों को पकड़वाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इससे आए दिन किसी ने किसी के साथ हादसा हो रहे हैं।
- सांड़ों की लड़ाई में गई महिला की जान
- गंभीर रूप से घायल बेटी मिनी पीजीआई में भर्ती
फोटो07एयूआरपी 17- मृतक प्रभा देवी की फाइल फोटो
फोटो07एयूआरपी 18- हादसे में घायल रिंकी
फोटो07एयूआरपी 19-टूटी टीनशेड से नीचे का मंजर देखती ग्रामीणों की भीड़