फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 50 शैया जिला अस्पताल को मिले टेली मेडिसिन चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे 350 मरीजों से ज्यादा ओपीडी वाले 50 शैया जिला अस्पताल को एक और चिकित्सक मिले हैं। शुक्रवार को टेलीमिडिसिन के लिए आए चिकित्सक ने तैनाती ली। अब अस्पताल में कुल चिकित्सकों की संख्या 13 हो गई है।

50 शैया जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सभंलनी शुरू हो गई है। एक माह पूर्व जहां इमरजेंसी से लेकर दो अन्य चिकित्सक मिले। अब इस कड़ी में टेली मेडिसिन के तौर पर डॉ. सचिन वर्मा ने तैनाती ली है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी 350 से ज्यादा मरीजों वाली ओपीडी के दुरुस्त संचालन के लिए चिकित्सकों का मिलना शेष हैं। पिछले दिनों हुए पांच चिकित्सकों के साक्षात्कार में एक डॉक्टर ही 50 शैया जिला अस्पताल को मिल सके। टेली मेडिसिन के लिए आए हुए चिकित्सक फिलहाल अभी ओपीडी संभालेंगे।
विज्ञापन






बोले जिम्मेदार



‘डॉ. सचिन वर्मा ने टेली मेडिसिन के तौर पर 50 शैया जिला अस्पताल में तैनाती ली है। काफी हद तक चिकित्सकों की कमी में यह राहत का विषय है। ओपीडी के लिहाज से चिकित्सकों को पूरा करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
-डॉ. मंजू सचान, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें