फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तकनीक से खेती के गुर सीखने उमर्दा पहुंचे 50 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -28- प्रशिक्षण के उपरांत मौजूद किसान। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन

- प्रशिक्षण के दूसरे दिन किसानों को उन्नत पौध उत्पादन, संरक्षित खेती और फसल प्रबंधन की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया/बिधूना। एकीकृत बागवानी मिशन योजना (एमआईडीएच) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों को आधुनिक व उन्नत खेती की तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 50 किसानों (40 सामान्य व 10 एससीपी वर्ग) को विकास भवन से बस ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उमर्दा, कन्नौज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन




विकास भवन में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रविशंकर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान निरीक्षक अमित कुमार ने ब्लॉक औरैया, भाग्यनगर और सहार क्षेत्र के महिला व पुरुष किसानों की सहभागिता सुनिश्चित कराई। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उमर्दा में किसानों को टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, फूलगोभी, पातगोभी, ब्रोकली, तरबूज, लौकी, तोरई और करेला सहित विभिन्न शाकभाजी फसलों की उन्नत पौध तैयार करने की विधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान इंडो-इस्राइल तकनीक के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन और आधुनिक खेती के तौर-तरीकों से किसानों को अवगत कराया गया। केंद्र में स्थापित पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और शेडनेट हाउस का भ्रमण कराकर संरक्षित खेती के अंतर्गत संकर शाकभाजी पौध उत्पादन, फसल प्रबंधन और विपणन की बारीकियां भी समझाई गईं। डॉ. डीएस यादव व केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार ने किसानों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें