फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, नौ बाराती घायल

Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
auraiya
विज्ञापन
मौके पर जांच-पड़ताल करते सीओ सिटी श्यौदान सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर-करमपुर गांव के पास ओवरब्रिज से उतरने के बाद हाईवे के गड्ढे को बचाने में बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी साइड में पहुंच गई। बस के पलटने से नौ बाराती घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल छह लोगों को सैफई रेफर कर दिया।  
विज्ञापन



ग्राम फतेहपुर-करमपुर में शुक्रवार की शाम लगभग 8:30 बजे इटावा की तरफ जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी साइड पर पलट गई। बस में सवार 40-50 बारातियों में नौ बाराती घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती घायल फतेहपुर निवासी अलीम आलम ने बताया कि फीरोजबाद में कश्मीरी गेट निवासी रशीद की पुत्री की शादी थी। फतेहपुर के सनगांव निवासी मोहम्मद शरीफ के पुत्र आरिफ की बारात लेकर जा रहे थे।

अचानक बस पलट गई। बस पलटने से मोहम्मद नौशाद पुत्र अब्दुल वहीद, मोहम्मद इसलाम पुत्र फैयाज, गुलजार खां पुत्र पप्पू, रफीक पुत्र अब्दुल रहमान, नफीस खां पुत्र अहमद खां, मोहम्मद अलीम पुत्र अब्दुल हकीम, मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासीगण सनगांव फतेहपुर, अजय पुत्र हरीलाल निवासी बिंदकी फतेहपुर समेत नौ लोग घायल हो गए। बस के ड्राइवर ने बताया कि सड़क पर गड्ढा बचाने में बस अनियंत्रित हो गई। इससे हादसा हो गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल छह लोगों को सैफई रेफर किया हैै। सीओ सिटी श्यौदान सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें