फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 48 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यातायात पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 48 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि कई वाहन गलत दिशा से आते दिखे। नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीच सड़क खड़े मिले 11 ट्रकों व एक बस का चालान काटा गया। इसके साथ ही 29 दो पहिया वाहनों व सात कार चालकों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि चेकिंग में बीच रोड वाहन खड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कायम सिंह, होम सिंह, आशीष सचान, अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओवरलोड में चार ट्रक सीज
अजीतमल। टोल प्लाजा अनंतराम पर खनन निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अनंतराम चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव के साथ चेकिंग की। खनन निरीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से ओवरलोड मौरंग ले जा रहे चार ट्रकों को सीज कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें