फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: 477 ग्राम पंचायतों में बनेंगे दोहरे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के 477 ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होगा। ऐसे गांव जहां पर अनुसूचित जाति, जनजाति की आबादी 25 फीसदी है, वहां पर एक अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। फिलहाल सभी ग्राम पंचायतों को एक-एक सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के लिए ग्राम विकास अधिकारियों ने जगह का चयन शुरू कर दिया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने पिछले दिनों अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के एडीओ पंचायत की बैठक में सभी गांव में एक सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे।
गांव के जिस परिवार के पास शौचालय नहीं है, वह सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करेंगे। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि शौचालय के निर्माण के लिए 90 फीसदी रकम केंद्र सरकार देगी और दस फीसदी का व्यय ग्राम पंचायत से होगा।
विज्ञापन

उधर, सामुदायिक शौचालय के निर्माण में दिव्यांगों का भी ख्याल रखा जा रहा है। उनके लिए एक कमोड सीट लगाई जाएगी। ग्राम निधि से सामुदायिक शौचालय में सबमर्सिबल लगाया जाएगा और पानी की टंकी रखी जाएगी। गांव में तैनात सफाई कर्मी प्रतिदिन इसकी सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें