फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 45 लाख को मिलेगा समाजवादी पेंशन योजना का लाभ

Thu, 19 Mar 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अभी तक 40 लाख लोगों को समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जल्द ही लाभान्वितों की संख्या को बढ़ाकर 45 लाख कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इस योजना के लिए पात्र 22419 पात्रों के लक्ष्य में से अब तक 13137 पात्रों को आन लाइन पेंशन वितरित की जा चुकी है। यह जानकारी एनटीपीसी गेस्ट हाउस पर प्रेसवार्ता में प्रदेशीय एससी एसटी आयोग के सदस्य सुरेंद्र सिंह नायक ने दी।

 
औरैया में धनगर जाति के लोगों के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र न बनाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में धनगर जाति के प्रमाणपत्र तकनीकी कारणों से नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन



उनका मानना है कि लेखपाल, कानूनगो से पुरानी खसरा खतौनी में दर्ज जाति का सत्यापन करा रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को प्रमाणपत्र बना देने चाहिए। बताया कि नायक समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखा जा चुका है।


इससे पूर्व उन्होंने एसपी, सीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम आदि के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी प्रयास करें।
विज्ञापन



जिले में केवल एससी एसटी से संबंधित केवल तीन मामले लंबित हैं। तहसीलदार रामनयन, शिवकन नायक, सरनाम सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार नायक, गिरेंद्र प्रजापति, मोहन नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें