औरैया। मंगलवार को जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 28 लोग ठीक हुए हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार घटने और कोई मौत न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। एक्टिव केस 149 हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 9837 है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। एक्टिव हॉटस्पॉट 110 हैं।
जिले के बाहर के 16 अस्पतालों में 18 संक्रमित भर्ती हैं। जबकि चिचौली स्थित 100 शैय्या कोविड केयर सेंटर एल-2 में भर्ती 24 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों ने 1800 लोगों के सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 1000 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। उन्होंने लोगों से घटते संक्रमण को देखकर ढिलाई न बरतने की अपील की है।