फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मरम्मत पर 38 लाख खर्च, डेढ़ साल भी नहीं चली आठ किमी. सड़क

Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हरचंदनपुर-पाता मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे। - फोटो : हरचंदनपुर-पाता मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तहसील बिधूना क्षेत्र के हरचंंदपुर-पाता मार्ग पर डेढ़ साल में पीडब्ल्यूडी ने 38 खर्च कर दिया। इसके बाद भी सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। जगह-जगह उखड़ी सड़क से गुजरना हादसे को दावत देने के बराबर है।
विज्ञापन

सड़क किनारे जलभराव भी रहता है। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल है। बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव हरचंंदपुर से पाता की दूरी 8.6 किलोमीटर की है। इस सड़क पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पिछले डेढ़ साल में गड्ढों की पैचिंग आदि मरम्मत के लिए 38 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
इसके बावजूद इस सड़क पर आज भी गहरे गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे में वाहनों काे सड़क पर निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के ग्रामीणों को रात में सड़क से छोटे-बड़े वाहनों को निकालने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के जेई मोहम्मद आकिल कुरैशी ने बताया कि बिधूना क्षेत्र को जाने के लिए दिबियापुर व अछल्दा में हाइटगेज लगा था। इस कारण ओवरलोड व भारी वाहन इसी सड़क से गुजर रहे हैं। ज्यादा लोड पड़ने से सड़क टूट गई है। सड़क के दोनों तरफ जलभराव हैं। इससे नए गड्ढे हो रहे हैं।



पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है। ओवरलोड वाहन अधिक मात्रा में इस मार्ग से निकाले हैं। मरम्मत कार्य हुआ था। पहले संज्ञान में आया होता तो इसी वित्तीय वर्ष में सड़क बनवा देते। अगले वित्तीय वर्ष में सड़क बनाने काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें