फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संचालन के लिए तैयार 38 पेयजल परियोजनाएं, जल्द मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हर घर जल से नल योजना के तहत जिले के 38 राजस्व गांवों में जून से पहले पर्याप्त पानी मिलेगा। जल निगम इन गांवों में काम पूरा करने के बाद परीक्षण शुरू किया है। पाइप लाइन से आपूर्ति होने पर करीब दो लाख की आबादी सीधे लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

जिले में पेयजल संकट दूर करने के लिए 725 राजस्व गांवों में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए हर घर जल से नल योजना के तहत काम शुरू कराया गया है। पहले फेज में 38 परियोजनाएं पूरी हो गई है। अब इनका परीक्षण किया जा रहा है। सभी राजस्व गांवों में प्रत्येक घर तक टोंटी से जल पहुंचाने के लिए मार्च 2024 तक की डेड लाइन दी गई है। इस योजना के लागू हो जाने से हर गांव, हर गली हर घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। जिससे लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल सकेगी।
जल निगम द्वारा कार्यदायी संस्था आईएचपी और जीवीपीआर कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आईएचपी कंपनी को 151 और जीवीपीआर कंपनी को 574 गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत राजस्व गांवों में 360 ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं। इसमें अब तक 135 ओवरहेड के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इनमें से जीवा सिरसानी, शेरपुर सरैया, पाता, नल्हूपुर, गुनौली, बोडेपुर समेत 38 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 408 नलकूपों की बोरिंग कराई जानी हैं। इसमें से अब तक 214 नलकूपों की बोरिंग का काम पूरा कर उन्हें तैयार किया जा चुका है।
बिछाई गई पाइप लाइन की स्थिति
हर घर जल से नल योजना में 725 राजस्व गांवों में घर-घर तक पेयजल पहुंचा जाने के लिए 3512 किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जानी हैं। जिसमें अब तक कंपनियों की ओर से 1595 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। इनमें वह गांव भी शामिल है, जिनमें परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
वर्जन
जिले में 725 राजस्व गांवों में चल रहे घर-घर तक पेयजल पहुंचाने की योजना को मार्च 2024 तक काम पूरा कराया जाना है। इसके लिए लगातार निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। दोनों कंपनियों को निर्धारित डेड लाइन तक काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 38 परियोजनाएं पूरी हो गई है, जिनमें जल्द पानी की आपूर्ति की जाएगी और लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा।- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें