औरैया। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। इससे हड़कंप मचा रहा। मिलावट की आशंका में नमूने भरे गए।
सोमवार को तहसीलदार सदर के साथ टीम ने ग्राम उमरी में धर्मेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान पर छाप मारा। यहां से इमरती व बालूशाही का नमूना लिया। अभियान दल के प्रभारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इमरती में रंग का प्रयोग अधिक प्रतीत होने से नमूना लिया गया। रंग की अधिकता पाई तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने कुदरकोट स्थित मिठाई की दुकान पर छापा मारा। धर्मेंद्र की दुकान से रंगीन लड्डू व नरेंद्र की दुकान से वर्क युक्त बर्फी का नमूना लिया।
टीम ने बताया कि रविवार की देरशाम भीखेपुर स्थित सोनू राठौर की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, माता शंकर बिंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। जिला अभिहित अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
छापेमारी कर लिए खाद्य पदार्थों के लिए नमूने