फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के ने सवा लाख रुपये से भरा थैला किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। किसी काम से अपनी मोपेड पर बैग में एक लाख 21 हजार रुपये रखकर ले जा रहे व्यक्ति को अज्ञात स्कूटी सवार दो टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानिकपुर निवासी पातीराम कुशवाहा सोमवार को किसी काम से एक बैग में एक लाख 21 हजार रुपये लेकर अपनी मोपेड से जा रहे थे। अभी वह अनंतराम चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि किसी काम से रुक गए। इस बीच वहां आए एक परिचित व्यक्ति से वह बात करने लगे। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवकों ने मोपेड पर टंगा बैग पार कर दिया। मौके से भाग निकले। यह देख पातीराम ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने कुछ दूरी तक टप्पेबाजों का पीछा किया। टप्पेबाज मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़ित पातीराम ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर टप्पेबाजों को पकड़े जाने की मांग की। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूटी नंबर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दो टप्पेबाजों सवा लाख रुपये से भरा थैला किया पार
- पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें